प्रदेश के तीस जिलों में नए बेसिक शिक्षा अधिकारियों समेत 98 शिक्षा विभाग के अधिकारियों के शुक्रवार को तबादले किए गए। इसमें सात मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक व दो प्रोन्नत अपर शिक्षा निदेशक भी शामिल हैं। इसके अनुसार बुद्धप्रिय सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मुरादाबाद, विनय कुमार को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बरेली, विनोद कुमार मिश्रा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) गोरखपुर, संजय कुमार शुक्ल को उप प्राचार्य डायट बस्ती व प्रभारी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) बस्ती और संजय कुशवाहा को उप प्राचार्य डायट सहारनपुर व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) सहारनपुर का प्रभार दिया गया है।
स्थ्य विभाग में शुक्रवार रात तक करीब 182 चिकित्सा अधिकारियों एवं चिकित्सकों को स्थानांतरित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल सहित विभिन्न अस्पतालों के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक बदल दिए गए हैं। करीब 70 अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव डॉ. मन्नान अख्तर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में बलरामपुर अस्पताल के निदेशक की जिम्मेदारी स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक संचारी डॉ.एके सिंह को सौप दी गई है। यहां के निदेशक सेवानिवृत्त हो गए हैं। बलरामपुर अस्पताल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस)डॉ. जीपी गुप्ता को अस्पताल में वरिष्ठ परामर्शदाता बना दिया गया है। यही कार्यरत डॉ. रामकुमार अब मुख्य अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इसके अलावा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी(सिविल)अस्पताल में सेवानिवृत्त होने वाले डॉ.आर पी सिंह की जगह अस्पताल के ही कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ.राजेश श्रीवास्तव को सीएमएस बना दिया गया है। महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक डॉ.रणजीत कुमार दीक्षित को बीआरडी हॉस्पिटल महानगर का सीएमएस बनाया गया है। वीरांगता अवंती बाई महिला चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका डॉ.अंजू दुबे को बनाया गया है। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल में अस्पताल के ही डॉ.प्रदीप कुमार को वहीं पर सीएमएस बना दिया गया है।
केपीएम अस्पताल कानपुर में कार्यरत डॉ रामचंद्र यादव को यहीं पर सीएमएस बना दिया गया है। महानिदेशालय में निदेशक उपचार डॉ.केएन तिवारी को संचारी विभाग का अतिरिक्त कार्य सौपा गया है। इसी तरह विभिन्न जिलों में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के रूप में कार्यरत चिकित्सा अधिकारियों को भी प्रशासनिक एवम खुद के अनुरोध के आधार पर एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है।
34 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में निदेशक और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे 34 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं। सेवानिवृत्त होने वाले ज्यादातर चिकित्सा अधिकारियों का कार्यभार संबंधित अस्पताल के ही वरिष्ठ चिकित्सकों को सौंपी गई है। कुछ जगह नए चिकित्सा अधिकारी भी भेजे गए हैं।
225 अवर अभियंताओं के तबादले
पीडब्ल्यूडी में 30 जून को 225 अवर अभियंताओं से विकल्प लेकर स्थानांतरण किए गए। प्रमुख अभियंता वीके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यालय के विश्वेश्वरैया हॉल में स्क्रीन पर स्थानांतरण के विकल्प प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठता के क्रम में अवर अभियंताओं ने स्थान का चयन किया।
गन्ना विभाग में शासन ने तबादले किए हैं। कई जिलों के गन्ना विकास अधिकारियों (डीसीओ) को इधर से उधर किया है। इसके अलावा उप गन्ना आयुक्त एवं संयुक्त गन्ना आयुक्त के भी तबादले किए गए हैं। दर्जन भर गन्ना पर्यवेक्षक एवं गन्ना ज्येष्ठ निरीक्षकों के भी तबादले हुए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश त्रिपाठी को बाराबंकी से सीतापुर, खुशीराम को शाहजहांपुर से पीलीभीत, हेमराज को रामपुर से बदायूं, रामकिशन को बदायूं से मुरादाबाद, संजय सिसौदिया को सीतापुर से मुजफ्फरनगर, सुनील कुमार सिंह को मऊ से गोंडा, जितेंद्र कुमार को पीलीभीत से सहारनपुर, शैलेश कुमार मौर्य को बहराइच से रामपुर, आनंद कुमार को देवरिया से बहराइच, सुशील कुमार को मथुरा से सहारनपुर, देवीपाटन के उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह को इसी पद पर मुरादाबाद, उप आयुक्त संजय गुप्ता को उप गन्ना आयुक्त अयोध्या, उप गन्ना आयुक्त रामवृक्ष को देवीपाटन, संयुक्त गन्ना आयुक्त अमर सिंह को मुख्यालय लखनऊ, गाजियाबाद से बीज उत्पादन अधिकारी निधि गुप्ता को हरदोई डीसीओ जबकि हरदोई डीसीओ सना अफरीन को डीसीओई गाजियाबाद बीज उत्पादन अधिकारी बनाया गया है।
लखनऊ समेत कई आईटीआई में नए प्रधानाचार्य
प्रदेश में शुक्रवार को चली तबादला एक्सप्रेस में व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने भी लखनऊ समेत कई आईटीआई के प्रधानाचार्य व संयुक्त निदेशकों की नई तैनाती की गई। इसके अनुसार राजकुमार यादव प्रधानाचार्य आईटीआई गाजियाबाद को इसी पद पर लखनऊ, प्रदीप अग्निहोत्री प्रधानाचार्य आईटीआई बहराइज को इसी पद पर बांदा, राकेश कुमार मौर्या प्रधानाचार्य आईटीआई बांदा को उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय लखनऊ, पीके श्रीवास्तव प्रधानाचार्य आईटीआई बस्ती को इसी पद पर बहराइच में तैनात किया गया है।
वहीं सुनील कुमार श्रीवास्तव उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को प्रधानाचार्य आईटीआई बस्ती, संजय सागर प्रधानाचार्य आईटीआई मैनपुरी को उपनिदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, राधेश्याम यादव प्रधानाचार्य आईटीआई हरदोई को इसी पद पर सुल्तानपुर, रोहित कुमार श्रीवास्तव उप निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय को प्रधानाचार्य आईटीआई हरदोई व रवि भूषण उपनिदेशक राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद अलीगंज को प्रधानाचार्य आईटीआई मैनपुरी में तैनात किया गया है। इसके साथ ही अनुदेशकों, फोरमैन आदि के भी बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं।