फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्पायर अवार्ड के लिए 15 तक करें आवेदन

Sat, 24 Aug 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छात्रों को नवाचार के प्रति प्रेरित करने के लिए इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए कक्षा छह से 10 तक के छात्र 15 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिले को 625 छात्रों के आवेदन का लक्ष्य मिला है। छात्रों में नई सोच व तकनीकी समझ विकसित करने के लिए केंद्र सरकार यह प्रतियोगिता आयोजित कराती है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को ऐसा प्रोजेक्ट तैयार करना होगा जिससे समाज को कम लागत में बेहतर सुविधा मिल सके।

जिला स्तर पर चयनित छात्रों को माडल तैयार करने के लिए 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिले में अब तक मात्र 213 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। प्रधानाचार्यों से अपील है कि वे अधिक से अधिक छात्रों का आवेदन कराएं जिससे छात्रों में नई सोच विकसित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें