फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जूडो प्रतियोगिता के लिए यूपी की टीम घोषित

विज्ञापन
यूपी की जूडो टीम
विज्ञापन
लखनऊ। चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कैडेट जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 20 सदस्यीय उत्तर प्रदेश जूडो टीम चंडीगढ़ पहुंच गई है। यह प्रतियोगिता जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में जूडो एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है। यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव और वर्ल्ड जूडो रेफरी मुनव्वर अंजार के अनुसार टीम में आठ पुरुष और आठ महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सुबोध यादव और आशिया अंसारी कोच की भूमिका में हैं, जबकि पुनीत कुमार आर्या और तारिक अली टीम मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यूपी बालक टीम में शिवम, अवनीश राठी, दुर्गेश यादव, शनि यादव, वैभव सैन, ध्रुव चौधरी, अंशुमन चौधरी, प्रबल सिंह को शामिल किया गया है, जबकि बालिका वर्ग मेें असमा, निकिता, दीक्षिता शर्मा, महक, आरोही शर्मा, खुशी, आकांक्षी, खुशी गौतम का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें