फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather : अचानक बदला मौसम, 50 किमी की रफ्तार से चली हवा, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर

Tue, 06 Jun 2023 01:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि सात जून से पारे में तेजी आ सकती है। इस सप्ताह पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की सुबह से दोपहर तक तीखी धूप से परेशान राजधानी के लोगों को शाम को चली तेज झोंकेदार हवा ने गर्मी से राहत दी। हालांकि हवा के बाद चली आंधी शहर में कई नुकसान भी कर गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को बूंदाबांदी के बावजूद तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। इस दौरान दिन का तापमान में 1..3 डिग्री की कमी आई पारा 38..7 डिग्री और रात का पारा 26..4 डिग्री दर्ज हुआ।

तापमान तो बढ़ेगा, पर रिकॉर्ड टूटने के आसार नहीं
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ एचआर रंजन कहते हैं कि सात जून से पारे में तेजी आ सकती है। इस सप्ताह पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। बीते 10 वर्षों की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम तापमान 2014 में 46..3 डिग्री दर्ज हुआ था। 2015 में 45..7 2017 में 45..3 डिग्री दर्ज हुआ था। फिलहाल पारे के 45 डिग्री तक पहुंचने के ही आसार हैं। ऐसे में बीते वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के आसार कम ही बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें