राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मणिपुर स्थित एनआईटी, आईआईआईटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के 15 छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार को आएगी।
मणिपुर में जनजातीय हिंसा के बीच वहां के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हुए हैं। मणिपुर में फंसे यूपी के छात्रों को सुरक्षित घर वापस लाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू होगा। 9 मई को 15 छात्र फ्लाइट से वापस यूपी लौटेंगे।
विज्ञापन
राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि मणिपुर स्थित एनआईटी, आईआईआईटी और स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में यूपी के 125 छात्र फंसे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के 15 छात्रों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार को आएगी। बुधवार की फ्लाइट में 15 छात्रों के टिकट बुक हुए हैं।
उन्होंने बताया कि जो छात्र खुद फ्लाइट का किराया वहन नहीं कर सकते हैं उनका किराया प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि छात्रों की ओर से 1070 पर संपर्क किया जा रहा है। उनकी ओर से मांगी जा रही हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। सभी छात्र वहां सुरक्षित हैं।