फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : निकाय चुनाव टले तो जनवरी में बनेगी प्रदेश भाजपा की नई टीम, अब सब हाईकोर्ट के फैसले पर

Tue, 20 Dec 2022 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेश टीम में जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी, वहीं सालों से जमे कुछ पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे। प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष स्तर के मौजूदा पदाधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर उच्च न्यायालय के फैसले से यदि निकाय चुनाव टालने की नौबत आई तो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की नई टीम की घोषणा जनवरी में हो सकती है। प्रदेश टीम में जातीय समीकरण के हिसाब से कुछ नए चेहरों को जगह मिलेगी वहीं सालों से जमे कुछ पदाधिकारी बाहर हो जाएंगे। प्रदेश मंत्री और उपाध्यक्ष स्तर के मौजूदा पदाधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी तो क्षेत्रीय अध्यक्ष और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह चौधरी ने 29 अगस्त को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था। चौधरी ने दिसंबर में प्रस्तावित  निकाय चुनाव के मद्देनजर अपनी नई टीम का गठन जनवरी तक टाला था। उच्च न्यायालय में 20 दिसंबर को सुनवाई के बाद निकाय चुनाव की तस्वीर साफ होगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल 20 जनवरी 2023 को समाप्त हो रहा है। फरवरी में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव होना है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले प्रदेश टीम का गठन होना आवश्यक है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यदि निकाय चुनाव चार-पांच महीने टालने की स्थिति बनी तो पार्टी की नई टीम जनवरी तक गठित हो जाएगी। 

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दो-तीन टर्म से प्रदेश टीम में लगातार जगह पा रहे कुछ पदाधिकारियों को बाहर किया जाएगा। मैनपुरी और खतौली उप चुनाव के नतीजे भी इसका आधार होंगे। वहीं योगी सरकार 1.0 में मंत्री रहे कुछ पूर्व मंत्रियों को भी संगठन में दायित्व मिल सकता है। इनमें श्रीकांत शर्मा, सतीश द्विवेदी, सुरेश राणा, आशुतोष टंडन गोपाल सहित अन्य नाम शामिल है। 
विज्ञापन


मोर्चों में नए अध्यक्ष मिलेंगे
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पलंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में नए प्रदेश अध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रदेश सरकार में मंत्री है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी एमएलसी बन गए हैं और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य राज्यसभा सदस्य है।

बदले जाएंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष
भाजपा के पदाधिकारी ने बताया कि अवध क्षेत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद बीते छह महीने से खाली है। वहीं काशी क्षेत्र में महेश श्रीवास्तव, ब्रज क्षेत्र में रजनीकांत माहेश्वरी, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में मानवेंद्र सिंह की जगह नए चेहरों को जगह मिलेगी। वहीं गोरखपुर क्षेत्र में धर्मेंद्र सिंह और पश्चिम क्षेत्र में मोहित बेनीवाल को एक मौका और मिल सकता है।

नई टीम गठन का मामला निकाय चुनाव पर निर्भर है। यदि उच्च न्यायालय का फैसले से निकाय चुनाव आगे खिसकते हैं तो नई टीम का गठन प्राथमिकता से किया जाएगा। यदि चुनाव नहीं टलते हैं तो पहली प्राथमिकता चुनाव जीतना है।
-भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें