लखनऊ में ठाकुरगंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात 10 स्टंट कर रही कार ने कई बाइकों को टक्कर मारते हुए कोनेश्वर ढाल पहुंची। वहां पल्सर सवार युवक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी युवक बोनट पर जा बैठा। वहीं बाइक कार में फंस गई। नशे में धुत चालक ने कार नहीं रोकी। कोनेश्वर से घंटाघर ढाल तक युवक बचाने की गुहार लगातार रहा। किसी तरह कार को लोगों ने रोक लिया। चालक को पकड़कर धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।।वहीं आरोपी को बचाने के चक्कर में सिपाही चोटिल हो गया।
कार से स्टंट कर रहे कर चालक ने लापरवाही से चलते हुए कई दुपहिया वाहनों को मारा टक्कर, जिसमें से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेलगाम कार चालक ने कई दुपहिया वाहनों को टक्कर मारी। इसी बीच बेलगाम कार के अगले हिस्से में फंसकर बाइक चला रहा युवक 200 मीटर तक घिसटता चला गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकल सवार बोनट के ऊपर उछलकर गिर पड़ा, जिस पर कार चालक ने स्पीड और तेज कर दी। घंटाघर के सामने रोड पर गाड़ी चलाता रहा, जिसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए।
इस दौरान चालक को भीड़ ने घेराबंदी करके कार रोका। लेकिन चालक मौका से देखकर वहां भागने में कामयाब हो गया। वहीं कार के पीछे बैठे युवक को मौजूद लोगों ने जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। लोग घटना से इतने आक्रोशित हो गए कि वहां मौजूद लोगों ने वह जमकर में तोड़फोड़ की। लोगों ने बताया कि पिटाई कर रही भीड़ से छुड़ाने में एक सिपाही चोटिल हो गया। बताया जा रहा है कि कार सवार आरोपी नौबस्ता निवासी शुभम और मनोज है। शुभम भीड़ से बच कर भाग निकला, जबकि मनोज पुलिस की गिरफ्त में है।