फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : सपा ने 20 और प्रत्याशियों सूची जारी की, इलाहाबाद से वासुदेव और वाराणसी से उमेश बने सपा प्रत्याशी

Wed, 16 Mar 2022 09:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इलाहाबाद से वासुदेव यादव, वाराणसी से उमेश यादव, खीरी से अनुराग वर्मा, पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित यादव, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव, आगरा- फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव, बहराइच से अमर यादव, गोरखपुर महराजगंज से रजनीश यादव, झांसी-जालौन- ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह यादव, रामपुर बरेली से मशकूर अहमद, रायबरेली से वीरेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा गया है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद प्राधिकारी क्षेत्र चुनाव के लिए दो दिन में 20 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें 15 यादव बिरादरी के हैं। इसी तरह ठाकुर, कुर्मी, ब्राह्मण और मुस्लिम बिरादरी से एक-एक को प्रत्याशी बनाया है। प्राधिकारी क्षेत्र की 36 सीटों पर चुनाव होना है। इनमें 33 सीट पर सपा का कब्जा रहा है। इसमें सात पार्टी छोड़कर भाजपा में जा चुके हैं। इलाहाबाद से वासुदेव यादव, वाराणसी से उमेश यादव, खीरी से अनुराग वर्मा, पीलीभीत-शाहजहांपुर से अमित यादव, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव, आगरा- फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव, बहराइच से अमर यादव, गोरखपुर महराजगंज से रजनीश यादव, झांसी-जालौन- ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह यादव, रामपुर बरेली से मशकूर अहमद, रायबरेली से वीरेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा गया है। इससे पहले फैजाबाद से हीरालाल यादव, लखनऊ-उन्नाव से सुनील सिंह यादव साजन, मथुरा-एटा-कासगंज से उदयवीर सिंह, बस्ती-गोरखपुर से संतोष यादव सनी, बाराबंकी से राजेश यादव, देवरिया-कुशीनगर क्षेत्र से डॉ. कफील, बलिया से अरविंद गिरी, जौनपुर से डॉ. मनोज यादव, आजमगढ़ से राकेश यादव गुड्डू को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें