शासन ने सोमवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें दो जिलों के एसपी शामिल हैं। बीमारी की वजह से छुट्टी पर चल रहे एसपी प्रतापगढ़ आकाश तोमर को हटा दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से पहले से ही आकाश तोमर बीमारी की वजह से छुट्टी पर हैं। उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनके स्थान पर फतेहपुर के एसपी सतपाल को प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है। नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात राजेश कुमार सिंह को फतेहपुर का एसपी बनाया गया है।