फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोमती नगर और अयोध्या सहित प्रदेश के छह बस टर्मिनलों का होगा आधुनिकीकरण, होंगी ये सुविधाएं

Sat, 08 Mar 2025 08:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Bus Terminals of UP: यूपी के छह बस टर्मिनलों का 2700 करोड़ से आधुनिकीकरण होगा। ये आधुनिकीकरण पीपीपी मॉडल से होगा। 
विज्ञापन
यूपी के बस टर्मिनल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश के छह बस टर्मिनलों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत आधुनिकीकरण किया जाएगा। इस पर करीब 2700 करोड़ खर्च होंगे। इसमें लखनऊ का गोमती नगर और अमौसी, गाजियाबाद, प्रयागराज, कौशांबी, अयोध्या शामिल है।

विज्ञापन


पीपीपी मॉडल पर आधुनिकीकरण करने के लिए ओमेक्स की सहायक कंपनी बीटुगेदर ने शुक्रवार को एक नियामक फाइलिंग की है। इसके तहत 2,700 करोड़ रुपये के कुल निवेश के बाद इन परियोजनाएं से 4,700 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। परियोजनाओं में कुल बिक्री योग्य क्षेत्र 45.59 लाख वर्ग फीट है और छह परियोजनाओं के लिए संयुक्त निर्मित क्षेत्र 70.80 लाख वर्ग फीट है। 

छह बस टर्मिनलों के आधुनिकीकरण में यात्री सुविधा और वाणिज्यिक क्षमता को बढ़ाया जाएगा। हर टर्मिनल में स्वचालित टिकटिंग सिस्टम, वास्तविक समय के शेड्यूल के लिए डिजिटल डिस्प्ले, एसी वेटिंग लाउंज, चार्जिंग स्टेशन, एस्केलेटर, लिफ्ट और उन्नत सुरक्षा उपायों के साथ आरामदायक बैठने की सुविधा आदि विकसित की जाएगी। बीटुगेदर के संस्थापक मोहित गोयल ने कहा कि बस टर्मिनलों के आधुनिकीकरण से सार्वजनिक परिवहन में सुधार होगा और व्यवसायों और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें