फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी सीनियर महिला हैंडबाॅल टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बरेली में 30 मार्च से तीन अप्रैल तक चलने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का चयन कर लिया गया है। टीम का कप्तान गोरखपुर की खुशबू कुमारी और उपकप्तान एसएसबी तेजस्विनी सिंह को बनाया गया हैं। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा करते हुए चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। चयनित टीम के अन्य खिलाड़ियों में आकांक्षा सिंह वर्मा (एसएसबी), सपना कश्यप, विशाल्या शर्मा (कानपुर), ऋतु पाल, खुशबू वर्मा (लखनऊ), आरती यादव, नंदिनी पटेल, युक्ता तिवारी, निक्की चौहान (गोरखपुर), रजापति, आराधना त्रिपाठी (अयोध्या), रेशमा यादव, सुमन यादव, समृद्धि सिंह, निहारिका, नैना, ऊषा (वाराणसी), सुनीता (बस्ती), रंजना (बरेली) शामिल हुए। टीम कोच मो. तौहीद होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें