लखनऊ। बंगलूरू में आयोजित 7वीं राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में यूपी ने आठ स्वर्ण, 15 रजत और 13 कांस्य समेत कुल 36 पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया। सुपर सीनियर वर्ग में शिवराज बिंद ने दो स्वर्ण, आरती ने दो कांस्य और अर्जुन ने एक कांस्य अपने नाम किया। मास्टर वर्ग में अनिल ने दो स्वर्ण, अर्चना ने सीनियर वर्ग में एक स्वर्ण और एक कांस्य और चंदन ने एक स्वर्ण पदक जीता। युगल स्पर्धा के जूनियर गर्ल्स आर्टिस्टिक पेयर में रेने भास्कर और अलंकृता शर्मा ने स्वर्ण जीता। दिव्य योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ यूपी की महासचिव डॉ. रुबी श्रीवास्तव और टेक्निकल डायरेक्टर राखी सरकार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।