फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP School Closed: आ गया डीएम का आदेश, अब इतने दिन के लिए बढ़ाई गई 8वीं तक के बच्चों की छुट्टी; पढ़ें आदेश

Sat, 11 Jan 2025 10:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में 8वीं कक्षा तक के लिए 11 से 14 जनवरी तक की छुट्टी बढ़ा दी गई है। अब एक से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। 9 से 12 तक के स्कूल में कक्षाएं चलेंगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी की राजधानी लखनऊ में शीतलहर के अनुमान के मद्देनजर डीएम सूर्यपाल गंगवार ने 8वीं क्लास तक के विद्यार्थियों की भी 14 जनवरी तक छुट्टी कर दी है। अभी तक यह आदेश सिर्फ बेसिक के स्कूलों में ही लागू था। 

 

डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 14 जनवरी तक शीतलहर की वजह से कक्षा आठवीं क्लास तक के स्कूल बंद रहेंगे। स्कूल जरूरत के मुताबिक ऑनलाइन कक्षाएं चला सकेंगे। पहले इनकी छुट्टियां 11 जनवरी तक थीं। डीएम ने कहा कि 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं है। वहां पर 14 जनवरी तक ऑनलाइन कक्षाएं चलें। 

यूनिफार्म पहनने की बाध्यता भी खत्म

ऐसी व्यवस्था न होने पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएं। विद्यालय कक्षाओं में सर्दी से बचाव के हर संभव उपाय हीटर आदि की व्यवस्था करेंगे। किसी भी कारण में विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों के यूनिफार्म पहनने की बाध्यता को भी खत्म किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें