आठ बार के विधायक सतीश महाना नए विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद 30 मार्च को महाना को सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुना जा सकता है। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार महाना को स्पीकर बनाया जाना लगभग तय हो गया है। जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। महाना पांच बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक निर्वाचित हो चुके हैं जबकि नए परिसीमन के बाद वह कानपुर की महराजपुर सीट से लगातार तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।