फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : एएलएस एंबुलेंस सेवा में भर्ती शुरू, अनुभवी ईएमटी एवं ड्राइवर को दी जाएगी वरीयता

Tue, 13 Jul 2021 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रदेश में अब तक एएलएस एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई करती थी, लेकिन इस साल यह जिम्मेदारी जिकित्जा हेल्थकेयर को दी गई है।
विज्ञापन
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में संचालित एएलएस एंबुलेंस के स्टाफ  के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें अनुभवी ईएमटी और ड्राइवर को वरीयता देने की बात कही गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई निर्धारित की गई है। प्रदेश में अब तक एएलएस एंबुलेंस का संचालन जीवीके ईएमआरआई करती थी, लेकिन इस साल यह जिम्मेदारी जिकित्जा हेल्थकेयर को दी गई है। नई कंपनी को टेंडर मिलने के बाद से विवाद है। विरोध में ईएमटी और ड्राइवरों ने धांधली और वसूली का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी है। अब कंपनी ने तय किया है कि भर्ती में अनुभवी स्टाफ  को वरीयता दी जाएगी। ऐसे में पुराने कर्मचारियों को समायोजित करने की रणनीति अपनाई गई है। चयनित कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रदेश में एएलएस की 250 एंबुलेंस संचालित हैं।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें