फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती, 2 से 22 अप्रैल तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Wed, 11 Mar 2026 05:33 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 अप्रैल से शुरू होकर 22 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जॉब के लिए एप्लाई करते समय बरतें सावधानी - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (संयुक्त संवर्ग) में 115 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए दो से 22 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। जबकि शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन 29 अप्रैल तक किया जा सकेगा। भर्ती के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने बुधवार को विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

इसके तहत भर्ती के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) 2025 स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी शार्ट लिस्ट किए जाएंगे। आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने पीईटी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लॉगिन कर आवेदन कर सकेंगे। भर्ती में वैज्ञानिक सहायक के 10, वैज्ञानिक सहायक विशेष चयन के 05, लेखाकार व लेखा परीक्षक के 22, विधि सहायक के 04, प्रयोगशाला सहायक के 02, अनुश्रवण सहायक के 35, अवर अभियंता के 29, अवर अभियंता विशेष चयन के 08 कुल 115 पद हैं।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने कहा है कि अभ्यर्थी को आवेदन के समय विभागों-पदों की वरीयता का विकल्प देना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थी सभी संबंधित अर्हता प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों का आवेदन शुल्क 25 रुपये है। लिखित परीक्षा के लिए शार्ट लिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों से अलग से शुल्क लिया जाएगा।

उन्होंने कहा है कि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अपनी दिव्यांगता श्रेणी को चिह्नित करते हुए अपडेट करना अनिवार्य होगा। भर्ती के लिए आयोग दो घंटे की 100 नंबर की बहुविकल्पीय सवालों पर आधारित परीक्षा आयोजित करेगा। इसमें निगेटिव मार्किंग भी होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सुझाव दिया है कि वे आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के बाद ही आवेदन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें