फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : जिले के अंदर शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की कार्यवाही छह से, बेसिक शिक्षा परिषद ने जारी किया कार्यक्रम

Fri, 02 Jun 2023 11:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शिक्षकों की इस समस्या को अमर उजाला ने 29 मई के अंक में (शिक्षकों के जिले के अंदर ही नहीं पारस्परिक तबादले भी फंसे) शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
Transfer
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का लंबे समय से पारस्परिक तबादले का चल रहा इंतजार खत्म हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के जिले के अंदर पारस्परिक (म्यूचुअल) तबादला का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी कार्यवाही छह जून से शुरू होगी।

विज्ञापन


शिक्षकों की इस समस्या को अमर उजाला ने 29 मई के अंक में (शिक्षकों के जिले के अंदर ही नहीं पारस्परिक तबादले भी फंसे) शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए विभाग ने इसकी समय सारिणी जारी कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। एनआईसी इसके लिए छह जून से पोर्टल लाइव कर देगा। पारस्परिक तबादले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरे शैक्षिक सत्र में हो सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन के 15 दिन के अंदर आवेदक की पात्रता की जांच व सत्यापन बीएसए, बीईओ के माध्यम से कराएंगे। एक महीने में जिला स्तरीय समिति की बैठक कर इस पर संस्तुति दी जाएगी। इसके 15 दिन के अंदर शिक्षक जिला स्तरीय समिति के सामने अपनी आपत्ति रख सकेंगे। गर्मी व जाड़े की छुट्टियों में तबादला आदेश जारी किए जाएंगे।बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा है कि इसमें शिक्षकों की ओर से अगर फर्जी या कूटरचित अभिलेख लगाए गए तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें