लखनऊ। यूपी के खिलाड़ियों ने जम्मू के भगवती नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट्स प्रतियोगिता में 10 स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते। प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों में ज्योति, मो. हन्नान, निखिल रावत, लकी सिंह गौतम, अनुष्का मौर्य और रुमाना सुहैल शामिल हैं। रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में आनंदिता, खुशी, आर्यन, तुषार, तानिया सुहैल और शौर्य गौतम शामिल हैं। दिपांक्षी जायसवाल, मो. अली खान, अविरल दत्त, शौर्य, अर्पण, अभिषेक और प्रिंस मौर्य ने कांस्य पदक जीते। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।