फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भरपूर बिजली का दावा हवाई, कटौती से लोग परेशान, उमस भरी गर्मी में मांग बढ़ी

Sun, 22 Sep 2024 07:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

किसानों के मुताबिक बिजली न आने से धान की फसल सूख रही है। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार, चिनहट, इंदिरानगर में भी लोग लोकल फाल्ट से परेशान हुए। फिर भी विभाग भरपूर बिजली देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कॉरपोरेशन रोस्टर से ज्यादा बिजली आपूर्ति का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत इससे इतर है। कई जिलों में उमसभरी गर्मी के बीच बिजली कटौती हो रही है। ग्रामीण इलाके में दो घंटे से लेकर आठ घंटे तक की कटौती हो रही है। जहां बारिश नहीं हुई है, वहां किसान फसलों की सिंचाई के लिए परेशान हैं।

विज्ञापन


किसानों के मुताबिक बिजली न आने से धान की फसल सूख रही है। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार, चिनहट, इंदिरानगर में भी लोग लोकल फाल्ट से परेशान हुए। फिर भी विभाग भरपूर बिजली देने का दावा कर रहा है। यूपी स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे के सापेक्ष 18.24 घंटे बिजली आपूर्ति की गई है।

नगर पंचायतों, तहसील मुख्यालय में 21.30 घंटे और जिला मुख्यालय पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। इतना जरूर है कि 18 सितंबर को जहां बिजली की अधिकतम मांग 20232 मेगावाट थी, वह 20 की रात 25060 पहुंच गई। आने वाले दिनों में यह 26 हजार मेगावाट से अधिक होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें