फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : पिछले 24 घंटे में सिर्फ 77 नए केस मिले, अलीगढ़, कासगंज, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना मुक्त

Thu, 15 Jul 2021 11:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

46 जिलों में नहीं मिला नया संक्रमित, 28 जिलों में एक अंकों में आए नए केस। 
आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश से काफी कम आबादी वाले अन्य राज्यों में अब भी नहीं थमा संक्रमण
विज्ञापन
कोरोना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 77 नए केस मिले, 46 जिलों में नया संक्रमित नहीं मिला, जबकि 28 जिलों में एक अंकों में नए केस मिले हैं। अलीगढ़, कासगंज, श्रावस्ती, हाथरस और महोबा कोरोना से मुक्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में केरल में 15,637, महाराष्ट्र में 8602, आंध्र प्रदेश में 2591, तमिलनाडु में 2458 और ओडिशा में 2074 नए केस आए हैं। आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद कुल सक्रिय मामलों में देश में 19 वें नंबर पर यूपी है। यूपी में सिर्फ 1399 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 2,53,910 नमूनों की जांच हुई और 98 डिस्चार्ज हुए। यूपी में रिकवरी रेट 98.6 फीसदी, कुल पॉजिटिविटी दर 2.70 फीसदी हुई। देश में सर्वाधिक नमूनों 6,15,92,700 की जांच यूपी में हुई। 14 जुलाई तक लोगों को रिकॉर्ड कुल 3,88,37,852 डोज टीके के लगे। 18 साल से अधिक आयु के लोगों को 1,39,40,262 और 45 साल से अधिक आयु के लोगों को 2,15,72,037 डोज टीके के लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें