फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में यूपी नंबर वन : मेगा वैक्सीनेशन में एक दिन 25 लाख लोगों का टीकाकरण, पांच करोड़ पार पहुंची संख्या

Tue, 03 Aug 2021 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

टीकाकरण के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। मेगा टीकाकरण अभियान के तहत एक दिन में करीब 25 लाख 15 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण के मामले में मंगलवार को उत्तर प्रदेश ने नया रिकॉर्ड बनाया। मेगा टीकाकरण अभियान के तहत एक दिन में करीब 25 लाख 15 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। अब प्रदेश में कुल टीकाकरण का ग्राफ पांच करोड़ 13 लाख दो हजार एक सौ 85 पर पहुंच गया है। इसमें 80 लाख 54 हजार सात सौ लोगों को दूसरी डोज दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में एक दिन में रिकार्ड 26 लाख से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण पर प्रदेश की जनता को बधाई दी है। योगी ने मंगलवार शाम ट्वीट कर कहा कि टीका सुरक्षा कवच है, सभी पात्र लोगों को जीत का टीका अवश्य लगवाना चाहिए। योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और प्रदेश की जनता की सहभागिता ने उत्तर प्रदेश में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाया है।

प्रदेश में टीकाकरण का ग्राम लगातार बढ़ रहा है। पर्याप्त टीके की उपलब्धता पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। ऐसे में शाम साढ़े आठ बजे तक 25 लाख 15 हजार लोगों का टीकाकरण करके यूपी ने कोरोना टीकाकरण में दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक नया रिकार्ड हासिल किया है। टीकाकरण यह रिकार्ड महाराष्ट्र,  दिल्ली, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत दूसरे कई राज्यों से अधिक है। यूपी टीकाकरण के साथ ही सर्वाधिक जांच करने वाला प्रदेश है।
विज्ञापन


ट्रिपल टी की रणनीति व टीकाकरण से यूपी में कोरोना संक्त्रस्मण की दूसरी लहर नियंत्रण में हैं। प्रदेश में वृहद टीकाकरण अभियान के तहत सबका साथ, सबका विकास, सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन के मूल मंत्र पर टीकाकरण किया जा रहा है। सरकार ने मेगा टीकाकरण अभियान में एक दिन में 20 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। बता दें कि इससे पहले बीते 24 जून को नौ लाख तीन हजार लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी।

अगस्त के अंत तक 10 करोड़ लोगों को टीका
 यूपी में टीकाकरण अभियान को गति देते हुए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर टीकाकरण किया जा रहा है। 31 अगस्त तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मिशन जून के तहत प्रदेश सरकार ने एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन प्रदेश में इससे कहीं अधिक एक करोड़ 29 हजार टीके की डोज दी गई।
विज्ञापन


महाराष्ट्र, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से आगे
पश्चिम बंगाल में अब तक तीन करोड़ छह लाख, केरल में दो करोड़ नौ लाख,
महाराष्ट्र में चार करोड़ 52 लाख, दिल्ली में एक करोड़ दो लाख और
तमिलनाडु दो करोड़ 38 लाख ही वैक्सिनेशन किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें