फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Up Nikay Chunav: मार्च के अंतिम सप्ताह तक अंतरिम रिपोर्ट देगा ओबीसी आयोग, 30 जिलों का भ्रमण कर चुकीं हैं टीमें

Fri, 03 Feb 2023 10:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पांच सदस्यीय आयोग की दो टीमें प्रदेश के जिलों का दौरा कर रही हैं। दोनों टीमों ने अब तक 30 जिलों का दौरा कर लिया है। जिलों से मिले ओबीसी की जनसंख्या, शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के रिकॉर्ड का विश्लेषण भी आयोग ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
UP Nikay Chunav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में गठित आयोग मार्च के अंतिम सप्ताह तक अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। आयोग के अध्यक्ष ने शुक्रवार शाम नगर विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ओबीसी आरक्षण के डाटा और आयोग की अब तक हुई कार्यवाही पर बात की।

विज्ञापन


पांच सदस्यीय आयोग की दो टीमें प्रदेश के जिलों का दौरा कर रही हैं। दोनों टीमों ने अब तक 30 जिलों का दौरा कर लिया है। जिलों से मिले ओबीसी की जनसंख्या, शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के रिकॉर्ड का विश्लेषण भी आयोग ने शुरू कर दिया है। आयोग की ओर से नगर विकास विभाग की ओर से निर्धारित आरक्षण और आरक्षण प्रक्रिया का भी अध्ययन किया जा रहा है। आयोग की दोनों टीमें फरवरी के अंतिम सप्ताह तक सभी 75 जिलों का दौरा पूरा कर लेंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बैठक में आयोग के अध्यक्ष ने नगर विकास विभाग से कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। उन्होंने जिलों से समय पर डाटा उपलब्ध कराने को भी कहा है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 28 दिसंबर को आयोग का गठन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 31 मार्च तक अनंतिम रिपोर्ट पेश करने का समय दिया है। आयोग तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें