फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : अयोध्या समेत 26 जिलों के बीएसए को चेतावनी, कार्रवाई की जांच में ढिलाई का मामला

Sun, 08 Jan 2023 10:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि जिन जिले लापरवाही बरत रहे हैं, उनमें अलीगढ़, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, फिरोजाबाद, हाथरस, जौनपुर, कौशांबी, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, शामली व संभल शामिल हैं।
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में निरीक्षण के दौरान परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों पर की गई कार्रवाई की समय से जांच के निर्देश के बावजूद अयोध्या समेत 26 जिलों में मामलों का निस्तारण नहीं हुआ है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने संबंधित बीएसए को अंतिम चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में जुलाई से दिसंबर के बीच हुई कार्रवाई का निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, बीते साल 18 जुलाई से 20 अक्तूबर के बीच विशेष निरीक्षण अभियान में शिक्षकों, कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन स्पष्ट निर्देश के बावजूद 26 जिले जानबूझकर रुचि नहीं ले रहे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बताया कि जिन जिले लापरवाही बरत रहे हैं, उनमें अलीगढ़, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बदायूं, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, अयोध्या, फिरोजाबाद, हाथरस, जौनपुर, कौशांबी, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीर नगर, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, शामली व संभल शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें