फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : विधान परिषद की पांच सीटों के लिए हुआ मतदान, मतगणना दो फरवरी को

Mon, 30 Jan 2023 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विधान परिषद की शिक्षक खंड की दो और स्नातक खंड की तीन सीटों के चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में इलाहाबाद-झांसी सीट पर सबसे अधिक 75.86 और कानपुर सीट पर सबसे कम 40.93 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
मतदान केंद्र पर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधान परिषद की तीन खंड स्नातक और दो खंड शिक्षक सीटों के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। सबसे ज्यादा 75.86 प्रतिशत मतदान इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक सीट पर हुआ, जबकि सबसे कम 40.93 प्रतिशत मतदान कानपुर खंड स्नातक सीट पर रहा। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक सीट के लिए 43.19 प्रतिशत, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक के लिए 53.72 और कानपुर खंड शिक्षक सीट के लिए 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सीटों के लिए मतगणना दो फरवरी को बरेली, झांसी, गोरखपुर और कानपुर में होगी। 

विज्ञापन


इलाहाबाद-झांसी में सबसे अधिक 75.86 और कानपुर में सबसे कम 40.93 फीसदी मतदान हुआ
विधान परिषद की शिक्षक खंड की दो और स्नातक खंड की तीन सीटों के चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में इलाहाबाद-झांसी सीट पर सबसे अधिक 75.86 और कानपुर सीट पर सबसे कम 40.93 फीसदी मतदान हुआ। पांच सीटों के चुनाव में कुल 63 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हुआ। मतगणना 2 फरवरी को होगी।

विधान परिषद की पांच सीटों पर चुनाव के लिए सोमवार को प्रदेश के 39 जिलों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। स्नातक खंड की तीन सीटों के चुनाव में 826 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। 44 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। शाम 4 बजे तक गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक खंड सीट पर 43.19 प्रतिशत, कानपुर स्नातक खंड सीट पर 40.93 प्रतिशत, बरेली-मुरादाबाद स्नातक खंड पर 53.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


शिक्षक खंड की दो सीटों के लिए 238 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। दो सीटों के लिए कुल 19 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इलाहाबाद-झांसी सीट पर 75.86 और कानपुर सीट पर 68.93 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की ओर से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रत्येक सीट पर एक प्रेक्षक तैनात किए गए। 594 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 234 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए। 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से गोरखपुर, बरेली, झांसी और कानपुर में मतगणना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें