फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : बच्चों को आज से दी जाएगी विटमिन ए की खुराक, कोविड प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य

Wed, 03 Aug 2022 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP News : बच्चों को खुराक देते वक्त कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं। एक स्थान पर 10 से अधिक बच्चों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। नियमित टीकाकरण प्रभारी डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि हर बच्चे को विटमिन ए की  खुराक पांच वर्ष तक देने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के पांच वर्ष तक के 2.41 करोड़ बच्चों को तीन अगस्त से विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बच्चों को खुराक देते वक्त कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


एक स्थान पर 10 से अधिक बच्चों को एकत्रित नहीं किया जाएगा। नियमित टीकाकरण प्रभारी डॉ मनोज शुक्ल ने बताया कि हर बच्चे को विटमिन ए की  खुराक पांच वर्ष तक देने का प्रावधान है। 

प्रदेश में हर बच्चे को विटामिन ए की खुराक देना अनिवार्य किया गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि विटमिन ए की खुराक देने से बच्चों में रतौंधी, कुपोषण, मानसिक दिव्यांगता जैसी समस्या नहीं आती है।
विज्ञापन


उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। बाल रोग चिकित्सक डॉ अमित शुक्ल का कहना है कि विटमिन ए वसा में घुलनशील विटामिन है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह कोविड-19 से बचाने में भी सहायक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें