फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : नौ एडिशनल एसपी का तबादला, जितेन्द्र कुमार दुबे अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बने

Fri, 16 Feb 2024 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को नौ अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया। आदेश के मुताबिक कासगंज में तैनात जितेंद्र कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने शुक्रवार को नौ अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया। आदेश के मुताबिक कासगंज में तैनात जितेंद्र कुमार दुबे को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। वहीं, राजेश कुमार भारतीय को भदोही से कासगंज भेजा गया है। डॉ. तेजवीर सिंह को बरेली से भदोही भेजा गया है। एडीजी जोन आगरा के स्टाफ अफसर राघवेंद्र सिंह प्रथम को लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। एडीजी प्रयागराज जोन के स्टाफ अफसर प्रवीन सिंह चौहान गोरखपुर में एएसपी ट्रैफिक के पद पर पूर्व में किया गया तबादला आदेश निरस्त करते हुए उन्हें प्रयागराज स्थित चौथी वाहिनी पीएसी भेजा गया है। आजमगढ़ में एएसपी ट्रैफिक संजय कुमार तृतीय को गाेरखपुर का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। एडीजी जोन वाराणसी के स्टाफ अफसर विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ का एएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। भर्ती बोर्ड में तैनात रश्मि रानी को अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। अभिसूचना मुख्यालय में तैनात मोनिका चड्डा को भर्ती बोर्ड भेजा गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें