फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : मरीजों को बेहतर सुविधा देने में बाराबंकी समेत यूपी के तीन अस्पताल अव्वल

Fri, 18 Nov 2022 11:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जिला चिकित्सालय बाराबंकी, जिला महिला चिकित्सालय ललितपुर और पीएचसी बरुआ सागर झांसी शामिल हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए हर साल टीम भेजी जाती है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के तीन अस्पताल मरीजों को बेहतर सुविधा देने व अन्य मानकों पर अव्वल पाए गए हैं। इसमें जिला चिकित्सालय बाराबंकी, जिला महिला चिकित्सालय ललितपुर और पीएचसी बरुआ सागर झांसी शामिल हैं। दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अस्पतालों की व्यवस्थाओं की जांच के लिए हर साल टीम भेजी जाती है। पिछले दिनों आई टीम ने अस्पतालों की ओपीडी व्यवस्था से लेकर अन्य संसाधनों की जांच की। इस जांच के आधार पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की अपर सचिव रोली सिंह ने प्रदेश के प्रमुख सचिव जी पार्थ सारथी सेन शर्मा को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि यूपी के तीन अस्पताल नेशलन क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेट के लिए चुने गए हैं। जांच में झांसी को 88.96 फीसदी, ललितपुर को 82.5 फीसदी और बाराबंकी को 82 फीसदी अंक मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें