फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : अगले सप्ताह से शुरू होगी निकायों के आरक्षण की प्रक्रिया, सर्वे का काम पूरा करने के आदेश

Tue, 18 Oct 2022 12:17 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शहरी निकायों के चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित हैं। परिसीमन की प्रक्रिया कमोबेश सभी शहरी निकायों में पूरी हो चुकी है। जबकि रैपिड सर्वे का काम ज्यादातर जगहों पर चल रहा है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहरी निकायों में वॉर्डों के आरक्षण का काम अगले सप्ताह से शुरू होने के आसार हैं। शासन ने सभी शहरी निकायों को आदेश दिए हैं कि वे इसी सप्ताह में ओबीसी आबादी की गणना के लिए रैपिड सर्वे का काम पूरा कर लें। जानकारी के मुताबिक गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ और झांसी नगर निगम में रैपिड सर्वे का काम काफी पिछड़ा हुआ है।

विज्ञापन


शहरी निकायों के चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित हैं। परिसीमन की प्रक्रिया कमोबेश सभी शहरी निकायों में पूरी हो चुकी है। जबकि रैपिड सर्वे का काम ज्यादातर जगहों पर चल रहा है। अब चूंकि शासन स्तर पर किसी भी शहरी निकाय के गठन या सीमा विस्तार संबंधी प्रस्ताव लंबित नहीं हैं, तो शासन ने सभी शहरी निकायों को रैपिड सर्वे में तेजी लाने को कहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने दो दिन पहले विडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी नगर निगमों के अधिकारियों को रैपिड सर्वे के आंकड़े जल्द फाइनल करने को कहा है।

जानकारी के मुताबिक रैपिड सर्वे के आंकड़े सामने आने के बाद अगले सप्ताह संभावित तौर पर आरक्षण संबंधी कामों के लिए निर्देश जारी होंगे। सूत्र बताते हैं कि रोटेशनल तौर पर ही आरक्षण की व्यवस्था जारी रहेगी। जिन निकायों और वॉर्डों के दायरे  में बदलाव हुआ है वहां पुराने आरक्षण के रोटेशन को आगे बढ़ाया जाएगा या उसे शून्य मानकर नए सिरे से आरक्षण तय किया जाएगा इसको लेकर मंथन चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें