राज्य मानवाधिकार आयोग ने निदेशक बेसिक शिक्षा और सोनभद्र जिला अस्पताल के सीएमएस को समन जारी किया है। आयोग ने निदेशक बेसिक शिक्षा को परिषदीय विद्यालयों में हुई 69 हजार शिक्षकों की भर्ती से संबंधित शासनादेश में हुए अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थियों को तय आरक्षण मानकों के अनुसार ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों की आरक्षित सीटों से वंचित करने के मामले में 15 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने को कहा है।
वहीं दूसरी ओर सोनभद्र के संयुक्त जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के प्रकरण में सम्मन जारी कर छह फरवरी को आयोग में पेश होने को कहा है।