फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के आवेदन छह से, 25 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Tue, 29 Aug 2023 06:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
apply online
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक पुरस्कार व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के लिए छह सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे।

विज्ञापन


वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए 25 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करेंगे। 26 सितंबर से 15 अक्तूबर तक जिला स्तरीय समिति आवेदन का परीक्षण कर मंडलीय समिति को भेजेगी। 16 से 30 अक्तूबर मंडलीय समिति परीक्षण कर निदेशालय को प्रस्ताव भेजेगी। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच निदेशालय की समिति परीक्षण कर प्रस्ताव राज्य स्तरीय समिति को देगी।

30 नवंबर तक राज्य स्तरीय समिति अंतिम रूप से शिक्षकों का चयन करेगी। एक दिसंबर के बाद शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक अपने आवेदन में उत्कृष्ट कार्य के साथ आवश्यक अभिलेख भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। साथ ही इससे संबंधित पांच मिनट का वीडियो भी अपलोड करेंगे। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी माध्यमिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट http://school.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें