फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : किसान संदेश अभियान में मुद्दों का वर्गीकरण करेगा रालोद, एक लाख पत्र सीएम को भिजवाने का है लक्ष्य

Sun, 22 Jan 2023 08:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि खास तौर पर किसानों के मुद्दों को लेकर रालोद ने किसान संदेश अभियान शुरू किया है। इसके तहत सीएम को पत्र भेजे जा रहे हैं। गांव गांव जाकर इस बाबत लोगों को रालोद कार्यकर्ता जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान संदेश अभियान के जरिए रालोद मुद्दों का वर्गीकरण करेगा। एक लाख पत्र विभिन्न डाकघरों से मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किए जा रहे हैं जिनमें प्रदेश की विभिन्न समस्याओं को उठया गया है। रालोद मुद्देवार सूची तैयार करेगा और आगे उन्हीं पर आंदोलन की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन


रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि खास तौर पर किसानों के मुद्दों को लेकर रालोद ने किसान संदेश अभियान शुरू किया है। इसके तहत सीएम को पत्र भेजे जा रहे हैं। गांव गांव जाकर इस बाबत लोगों को रालोद कार्यकर्ता जागरूक कर रहे हैं। मुख्य रूप से गन्ने का पूरा बकाया भुगतान, 14 दिन में भुगतान न होने पर ब्याज, गन्ने का लाभकारी मूल्य, आवारा पशुओं से निजात, बिजली व्यवस्था में सुधार, कानून व्यवस्था में सुधार एवं विकास के मुद्दे इन पत्रों में उठाए जा रहे हैं। रालोद यह भी सर्वे कर रहा है कि प्रदेश में किसान सबसे ज्यादा किस समस्या से परेशान हैं। उसी आधार पर क्रम तय कर रालोद उन्हीं को जोरशोर से उठाएगा। महिला उत्पीड़न के मामलों को भी इनमें शामिल किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने की तैयारी
रालोद सोशल मीडिया पर और सक्रिय होने की तैयारी कर रही है। इसके लिए खास तौर युवाओं को जोड़ा जा रहा है। पश्चिमी उप्र के अलावा प्रदेश केदूसरे हिस्सों में भी इस पर फोकस करने की तैयारी है। मध्य तथा पूर्वी उप्र के स्थानीय मुद्दों को भी उठाने की रूपरेखा तैयार करने का कहा गया है। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह ने इस बाबत पार्टी केआला पदाधिकािरयों से बात की है और कहा है कि मध्य तथा पूर्वी यूपी की योजना भी तैयार करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें