प्रभात मिश्रा को हरदोई जिला का नया बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। अभी तक वह एससीईआरटी लखनऊ में सहायक उप शिक्षा निदेशक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें नए कार्यस्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।