फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले, अनुराग यादव समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बने

Sun, 29 Mar 2026 09:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रविवार को नौ आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं। आईएएस अनुराग यादव को समाज कल्याण विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने रविवार को नौ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अनुराग यादव को प्रमुख सचिव, समाज कल्याण एवं सैनिक कल्याण बनाया गया है। प्रमुख सचिव, नियोजन तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग एम देवराज को वर्तमान पद के साथ महानिदेशक उप्र प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह से प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास सौरभ बाबू को भी महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रवि रंजन प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन तथा यूपी एग्रो को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, टीके शिबु विशेष सचिव एपीसी शाखा को वर्तमान पद के साथ प्रबंधन निदेशक यूपी एग्रो का अतिरिक्त प्रभार मिला है। प्रतीक्षारत हिमांशु कौशिक को प्रबंधन निदेशक यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन व प्रतीक्षारत सौम्या गुरुरानी को नगर आयुक्त शाहजहांपुर के पद की जिम्मेदारी दी गई है। शाहजहांपुर के नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा को अपर प्रबंध निदेशक, उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है। देखें, पूरी सूची:

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें