फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : नवनीत सहगल ने कहा, रविवार को भी खुलेंगे प्रदेश के सभी सरकारी स्टेडियम

Fri, 04 Nov 2022 01:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण खेलने की इच्छा रखने वालों को स्टेडियम बंद होने के कारण वहां प्रवेश नहीं मिल पाता था। लेकिन अब रविवार को स्टेडियम में खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में खेल को प्रोत्साहित करने और लोगों को फिट रखने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी पहल की है। इसके तहत अब प्रदेश के सभी सरकारी स्टेडियम रविवार को खोले जाएंगे।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण खेलने की इच्छा रखने वालों को स्टेडियम बंद होने के कारण वहां प्रवेश नहीं मिल पाता था। लेकिन अब शौकीन खिलाड़ी भी रविवार को स्टेडियम में खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे।

इस आदेश का जल्द पालन कराने के लिए सभी मंडलों में क्रीड़ाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया। स्टेडियम खुलने की स्थिति में वहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को रोटेशन के आधार काम करना होगा, ताकि उनका अवकाश प्रभावित न हो। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें