फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lumpy Virus : लंपी रोग पर नियंत्रण के लिए टीम-9 का गठन, कई मंडलों में 29 अगस्त से चलेगा अभियान

Thu, 25 Aug 2022 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lumpy Virus : पशुधन मंत्री ने बैठक में कहा कि लंपी से सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी प्रभावित हैं। यहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। 7 मंडलों में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
लंपी ग्रसित गाय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बुधवार को लंपी रोग के प्रभावी नियंत्रण एवं बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किये जाने के लिए टीम-9 का गठन किया है। साथ ही लंपी प्रभावित 7 मंडलों में 29 अगस्त से 3 सितंबर तक अभियान चलाने को कहा है।  

विज्ञापन


पशुधन मंत्री ने बैठक में कहा कि लंपी से सात मंडल मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, बरेली तथा झांसी प्रभावित हैं। यहां सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। उन्होंने इन मंडलों के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त करते हुए वैक्सीनेशन कार्य, गो-आश्रय स्थलों एवं गो-संरक्षण केंद्रों के सैनिटाइजेशन एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। 

टीम ऐसे करेगी काम
मंत्री के मुताबिक टीम-9 के नोडल अधिकारी अभियान के दौरान अपने मंडल में ही प्रवास करेंगे और प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। गोवंश की सुरक्षा, आवश्यक औषधियां, भूसा, चारा तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस बीमारी की रोकथाम, बचाव की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


पशुपालकों, कृषकों तथा आम जनता को जागरूक करने के लिए सार्वजनिक स्थलों पर ‘क्या करें, क्या न करें’ के पोस्टर, बैनर, होर्डिंग एवं वाल राइटिंग लगवाकर व्यापक प्रचार-प्रसार कराएंगे। संक्रमित पशुओं की देखभाल एवं मृत पशुओं के समुचित ढंग से शव निस्तारण में भी आवश्यक प्रोटोकाल का पालन कराएंगे होगा। बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुधन डॉ रजनीश दुबे ने बताया कि रोग नियंत्रण के लिए 17.50 लाख वैक्सीन की आकस्मिक व्यवस्था की गई है। 

ये है टीम 9
टीम-9 में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह अध्यक्ष रहेंगे। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव, डॉ. रजनीश दुबे को मुरादाबाद मंडल,  दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील को सहारनपुर, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू को मुरादाबाद, विशेष सचिव पशुधन देवेंद्र पांडेय को अलीगढ़, विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव को मेरठ, संयुक्त निदेशक डॉ. अरविंद कुमार सिंह को आगरा, आजमगढ़ के अपर निदेशक डॉ. तरुण कुमार तिवारी को बरेली तथा डॉ. एसपी पांडेय को झांसी मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें