डीजीपी मुख्यालय ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 2018 बैच के 62 डीएसपी को उसी जिले में नियमित तैनाती दे दी है, जहां व्यावहारिक प्रशिक्षण ले रहे थे। इनका प्रशिक्षण 12 नवंबर को पूरा हो रहा था। जारी आदेश के अनुसार 15 नवंबर तक इन सभी को नियमित तैनाती दे कर मुख्यालय को अनुपालन आख्या भेजने को कहा गया है।
बता दें कि 2018 बैच में कुल 65 पुलिस उपाधीक्षक थे। इसमें से वर्णिका सिंह की तैनाती दो नवंबर को गाजियाबाद से गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में कर दी गई। सरजना सिंह और मंजरी राव को अभी तैनाती नहीं दी गई है।