शासन ने ट्रेनिंग पूरी करने वाले 52 पीसीएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में तैनाती दे दी है। उन्हें एसडीएम के पद पर तैनाती दी गई है। ये सभी अधिकारी 2018 और 2019 बैच के डिप्टी कलेक्टर हैं। नियुक्ति विभाग के विशेष सचिव मदन सिंह गर्ब्याल की ओर से जारी तैनाती आदेश में कहा गया है कि ये सभी अधिकारी तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करेंगे।