फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : स्वतंत्रता दिवस पर जेल विभाग के 24 अधिकारी एवं कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 13 Aug 2023 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शशिकांत मिश्रा, राजेंद्र कुमार जायसवाल, राजेंद्र प्रताप चौधरी, गाजियाबाद जेल के उप कारापाल संजय कुमार शाही और गौतमबुद्धनगर जेल के हेड जेल वार्डर राम कुमार तिवारी को प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कारागार विभाग 24 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेगा। मेरठ के जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा, बुलंदशहर जेल के अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, सहारनपुर जेल के कारापाल राजेंद्र प्रताप चौधरी, गाजियाबाद जेल के उप कारापाल संजय कुमार शाही और गौतमबुद्धनगर जेल के हेड जेल वार्डर राम कुमार तिवारी को प्लेटिनम कमेंडेशन डिस्क देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


इसी तरह मुजफ्फरनगर जेल के अधीक्षक सीताराम शर्मा, मेरठ जेल के कारापाल मनीष कुमार, मुजफ्फरनगर जेल के हेड जेल वार्डर योगेंद्र कुमार सिंह, बागपत जेल के पवन कुमार मिश्रा, मेरठ जेल के ओमवीर सिंह, गौतमबुद्धनगर जेल के नीरज त्रिवेदी और बागपत जेल के जेल वार्डर मुकेश कुमार गौतम को गोल्ड कमेंडेशन डिस्क प्रदान की जाएगी। 

वहीं सिल्वर कमेंडेशन डिस्क गौतमबुद्धनगर के उप कारापाल शिशिर कांत कुशवाहा, सहारनपुर के हेड जेल वार्डर रंजीत सिंह, गौतमबुद्धनगर के विष्णु स्वरूप गौतम, बागपत जेल के नरेंद्र कुमार सिंह, गौतमबुद्धनगर जेल के विजय प्रताप सिंह, सहारनपुर जेल के जेल वार्डर गंगा प्रसाद और मेरठ जेल के संतोष कुमार को प्रदान की जाएगी। इसके अलावा सहारनपुर जेल की वरिष्ठ अधीक्षक अमिता दुबे, बुलंदशहर जेल के कारापाल धीरज सिन्हा, गौतमबुद्धनगर जेल के वरिष्ठ सहायक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, मेरठ जेल के उर्दू अनुवादक ताज मोहम्मद और मेरठ रेंज के कनिष्ठ सहायक भानू प्रताप को प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें