उत्तर प्रदेश के मंत्रियों की विदेशी मौज के रास्ते में अब एक नियम आ गया है। इसके बाद उनकी विदेश यात्राओं पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी।
खबर है कि प्रदेश के मंत्रियों को अगर विदेशी मेहमान बनना है तो इसके लिए उन्हें आनलाइन आवेदन करना होगा।
माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर मंत्रियों की विदेश यात्रा को लेकर आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
नई व्यवस्था के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। यह व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू कर दी गई है।
आनलाइन आवेदन में मंत्रियों को बताना होगा कि विदेश में उनका क्या कार्यक्रम है? वे किसके मेहमान हैं? इसका आयोजक कौन है?
यूपी और लखनऊ की बड़ी मिलेंगी यहां
साथ ही उन्हें निमंत्रण पत्र की कापी भी स्कैन कर उपलब्ध करानी होगी। गृह मंत्रालय मंत्रियों के आनलाइन आवेदन को संबंधित दूतावास को भेज देगा और दूतावास सुरक्षा व आयोजकों के बारे में समय से जानकारी जुटा सकेगा।
मुख्य सचिव ने इस संबंध में मंत्रियों को जानकारी दे दी है।