अभ्यर्थियों से मुलाकात करते मंत्री ओपी राजभर।
- फोटो : amar ujala
यूपी में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन जारी है। अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को यूपी सरकार के एक और मंत्री ओम प्रकाश राजभर के लखनऊ स्थित आवास का घेराव किया और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
मंत्री राजभर खुद बाहर आए और अभ्यर्थियों को न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा।
इसके पहले, अभ्यर्थियों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और आशीष पटेल के आवास का भी घेराव किया। बुधवार को अभ्यर्थियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आवास का घेराव किया था।
अभ्यर्थी नई सूची जल्द जारी करने सहित पहले सूची जारी करने वाले अधिकारियों को प्रक्रिया से अलग करने सहित कई मांगें कर रहे हैं।