फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी के मंत्री बोले - मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है सपा

Thu, 18 Apr 2024 11:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा मुस्लिम वोट बैंक पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। उन्होंने रामगोपाल यादव के बयान पर सपा को घेरा।
विज्ञापन
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सपा मुस्लिम वोटों के लालच में किसी भी हद तक गिर सकती है। उन्होंने राम मंदिर को लेकर सपा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादियों की इसी विकृत सोच ने सैकड़ों निर्दोष रामभक्तों पर गोलियां चलवाने का महापाप किया था।

विज्ञापन


दरअसल, अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर रामगोपाल ने कहा था कि रामनवमी हमेशा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती रही है। रामनवमी को कुछ लोगों ने पेटेंट करा लिया है। यह उनकी बपौती नहीं है। भाजपा ने अधूरी प्राण प्रतिष्ठा की है और शंकराचार्य इसके खिलाफ थे।

रामगोपाल के इस बयान पर नंदी ने कहा कि प्रोफेसर नफरती और विभाजनकारी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हिंदू आस्था व श्रद्धा को पाखंड कहना सपा के पतन की पराकाष्ठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें