मुख्यमंत्री का आभार जताते मंत्री नन्दी
- फोटो : amar ujala
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। आद्यौगिक विकास, निर्यात व निवेश प्रोत्साहन और एनआरआई जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों के दायित्व सौंपे जाने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी वाले देश में उत्तर प्रदेश की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी।