फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती बोलीं- 'एआई इम्पैक्ट समिट' में अर्द्धनग्न होकर रोष प्रकट करना, अति-अशोभनीय व निन्दनीय

Sat, 21 Feb 2026 03:16 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कुछ लोगों ने अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे मायावती ने व्यापक रूप से अशोभनीय माना। 

विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायावती ने शनिवार को एक्स अकाउंट से एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा- नई दिल्ली में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट', जिसमें देश व विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे तथा यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में था, इस दौरान जिन भी लोगों द्वारा अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय व निन्दनीय है। अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा व इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा।'

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें