फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मायावती बोलीं- नीतीश कुमार को पश्चाताप करना चाहिए, मुस्लिम महिला का हिजाब हटवाना दुर्भाग्यपूर्ण

Sat, 20 Dec 2025 11:39 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा प्रमुख मायावती ने मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटवाने के विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पश्चाताप की मांग की है। उन्होंने बहराइच पुलिस परेड प्रकरण, यूपी विधानसभा और संसद के शीतकालीन सत्र को भी जनहित से भटका हुआ बताया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा प्रमुख मायावती ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब हटवाए जाने के विवाद को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मायावती ने कहा कि यह मामला महिला सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है, जिसे मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप से अब तक सुलझ जाना चाहिए था। मंत्रियों की बयानबाजी से विवाद और गहराया है, ऐसे में मुख्यमंत्री को पश्चाताप कर इस प्रकरण को समाप्त करना चाहिए।

बहराइच में कथावाचक पर तसा तंज

वहीं, मायावती ने बहराइच में पुलिस परेड के दौरान एक कथावाचक को सलामी दिए जाने के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस परेड और सलामी की अपनी परंपरा, अनुशासन और मर्यादा होती है, जिससे खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। इस मामले में डीजीपी को संज्ञान लेकर सही कार्रवाई करनी चाहिए। 

शीतकालीन सत्र जनहित के मुद्दों से भटका हुआ है

बसपा प्रमुख ने यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र को भी जनहित के मुद्दों से भटका हुआ बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की खाद समस्या और जनकल्याण के सवालों पर जवाबदेह होना चाहिए था। इसके अलावा संसद के शीतकालीन सत्र में वायु प्रदूषण जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा न होने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। साथ ही बांग्लादेश में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों पर केंद्र सरकार से दीर्घकालीन नीति अपनाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें