फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : लग्जरी कार से की जा रही थी मारफीन की तस्करी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर में हो रहे थी सप्लाई

Wed, 14 Jul 2021 09:56 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

 इनके पास से एक होंडा सिटी कार, दो लाख दस हजार रुपये व मोबाइल फोन में बरामद हुआ है । एसपी डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि यह लोग यह मार्फिन मसौली थाना क्षेत्र के बांसा निवासी तस्कर ताज मोहम्मद से खरीद कर लाते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में सक्रिय मार्फिन तस्करों पर शिकंजा करते हुए पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से सवा 2 किलो मार्फिन बरामद हुई है। इनके पास से एक होंडा सिटी कार, दो लाख दस हजार रुपये व मोबाइल फोन में बरामद हुआ है। एसपी डॉ अवधेश सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने बताया कि ये गोंडा, बलरामपुर ,बहराइच जिलों में मार्फीन की तस्करी करते थे। यह लोग यह मार्फिन मसौली थाना क्षेत्र के बांसा निवासी तस्कर ताज मोहम्मद से खरीद कर लाते थे। इस कार्रवाई में सर्विलांस टीम रामनगर पुलिस व एनसीबी की टीम में शामिल नहीं है। पकड़े गए आरोपियों में मोहम्मद इमरान निवासी ग्राम बड़नपुर थाना रामनगर व वाहिद निवासी ग्राम बड़नपुर थाना रामनगर शामिल हैं। इनको चौकाघाट रेलवे क्रासिंग के पास बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर बताया कि हम लोगों द्वारा कार के माध्यम से मारफीन की सप्लाई गोंडा, बहराइच व बलरामपुर आदि स्थानों पर की जाती है। हम लोगों को मारफीन की आपूर्ति बांसा निवासी ताज मोहम्मद द्वारा की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें