फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र आम महोत्सव: आम की 725 से किस्मों का लुत्फ लेना चाहते हैं तो आइए लखनऊ, जानिए कब होगा आयोजन

Mon, 10 Jul 2023 06:00 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यदि आप आम के शौकीन हैं और अलग-अलग आम की किस्मों का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपको उप्र आम महोत्सव में शिरकत करना चाहिए। 
विज्ञापन
mango tree - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। लखनऊ में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय उप्र आम महोत्सव - 2023 में आम की 725 से ज्यादा किस्मों का प्रदर्शन होगा। यह महोत्सव अवध शिल्प ग्राम में 14 से 16 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा आदि राज्यों के किसान और कारोबारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


उद्यान विभाग के निदेशक डा. आरके तोमर ने बताया कि प्रदेश में आम के विविधता पूर्ण उत्पादन एवं विभिन्न प्रजातियों से लोगों को अवगत कराने के लिए तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव हो रहा है। महोत्सव का शुभारंभ 14 जुलाई को सीएम योगी आदित्यनाथ और समापन उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह करेंगे। 

इस मौके पर आम की लगभग 725 से अधिक प्रजातियों का अलग-अलग संस्थानों, विभागों एवं निजी उत्पादकों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव में उप्र के अलावा विभिन्न राज्यों के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान, हितधारकों, निर्यातकों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।
विज्ञापन


 किसान, एफपीओ, सहकारी समितियां, स्वयं सहायता समूह, पैक हाउस, फूड प्रोसेसर, व्यापारी, नर्सरी मालिक, वित्तीय सहायता प्रदाता, मशीनरी और उपकरण आपूर्तिकर्ता, शोधकर्ता, वैज्ञानिक भी महोत्सव में शामिल रहेंगे। आम महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों से लेकर पैकहाउस तक, निर्यातकों से लेकर खुदरा व्यापारियों तक और रेस्टोरेन्ट से लेकर आम जनमानस तक सबको एक मंच पर लाना और आम की बिक्री और खपत को बढ़ाना है। संयुक्त निदेशक उद्याान (शाकभाजी) वीबी द्विवेदी ने बताया कि महोत्सव में देश भर के किसान अपने आम लाकर बेचेंगे। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

पौधे मिलेंगे

इस मौके परआम के पौधों की नवीन व्यावसायिक किस्में बिक्री के लिए सुलभ कराई जाएंगी। आम के प्रसंस्कृत उत्पादों का प्रदर्शन विक्रय खाद्य स्टालों के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में लगभग 3.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में आम की विभिन्न प्रजातियों की व्यावसायिक बागवानी की जा रही हैं, जिससे प्रति वर्ष लगभग 60 लाख मीट्रिक टन आम उत्पादन होता है। यह देश के कुल उत्पादन का 28 प्रतिशत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें