फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देवरिया मेडिकल कॉलेज में युवक की मौत मामले की जांच शुरू, डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 25 Jul 2024 05:48 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद जांच शुरू हो गई। कानपुर देहात में बिना डिग्री नर्सिंग होम के संचालन की जांच सीएमओ करेंगे।
विज्ञापन
यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय प्रशासन से जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही कानपुर देहात के झींझक में बिना चिकित्सकीय डिग्री के नर्सिंग होम चलाने के मामले में भी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


देवरिया के बरियारपुर स्थित बैकुंठपुर निवासी आर्दश जायसवाल (18) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन युवक को लेकर महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजनों ने पंजीकरण कराने में 45 मिनट लगाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि जांच में दोषी पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह उप मुख्मयंत्री ने कानपुर देहात के झींझक में बिना डिग्री के नर्सिंग होम चलाने के मामले की भी जांच के निर्देश दिए हैँ। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें