फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAS Transfer : लक्ष्मी कानपुर देहात की नई सीडीओ, चार आईएएस की जिम्मेदारी में बदलाव, एक से अतिरिक्त प्रभार हटा

Fri, 07 Jul 2023 12:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। एक अधिकारी से अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। कानपुर देहात की मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय को हटा दिया गया है। लक्ष्मी एन. को कानपुर देहात का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन


कानपुर देहात की मुख्य विकस अधिकारी सौम्या पांडेय को हटाकर अपर आयुक्त श्रम कानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। इस पद का अतिरिक्त प्रभार कर्मचारी राज्य बीमा एवं चिकित्सा के निदेशक एसपी सिंह के पास था। उन्हें अपर आयुक्त श्रम की अतिरिक्त जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। कानपुर नगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट लक्ष्मी एन. को कानपुर देहात के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर नई तैनाती दी गई है।

आईएएस अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी का तबादला पिछले दिनों विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर किया गया था। शासन ने त्रिपाठी का तबादला रद कर दिया है। वह कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव बने रहेंगे। पिछले दिनों राज्य लोक सेवा आयोग के सचिव पद से हटाकर प्रतीक्षारत किए गए आलोक कुमार को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें