फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर 1.67 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, टिन के डिब्बों में छिपाया; इस गलती पर पकड़े गए

Sat, 05 Sep 2026 12:03 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने एक यात्री के बैग से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। इसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई गई है। यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। गांजा समुद्री भोजन के टिन के डिब्बों में छिपाकर रखा गया था।

विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक यात्री के बैग से 1.677 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया। यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ पहुंचा था। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1.67 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

समुद्री भोजन के टिन में छिपाया था गांजा

एयर इंटेलिजेंस यूनिट की जांच के दौरान यात्री के बैग में समुद्री भोजन से भरे टिन के डिब्बे मिले। इन्हीं डिब्बों के अंदर हाइड्रोपोनिक गांजा छिपाकर रखा गया था। तलाशी के दौरान कुल 1.677 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

मस्कट से सुबह 8:05 बजे पहुंची थी फ्लाइट

यात्री जिस फ्लाइट WY 265 से लखनऊ पहुंचा, वह मस्कट से रवाना होकर सुबह करीब 8:05 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यात्री बैंकॉक से मस्कट होते हुए लखनऊ आया था। मामले में एयर इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें