फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विश्वविद्यालयों में 24 जुलाई तक प्रवेश, नवंबर में होगी सेमेस्टर परीक्षा

Wed, 10 Jul 2024 01:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव ने कहा है कि लॉ व मेडिकल को छोड़कर बाकी कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार चलेंगे और रजिस्ट्रार इसे सुनिश्चित कराएंगे। मूल्यांकन कार्य परीक्षा शुरू होने के पहले सप्ताह में शुरू करके परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को नए सत्र 2024-25 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसके अनुसार प्रदेश के सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया 24 जुलाई तक पूरी करनी होगी। पहले सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्रों के लिए 25 से 30 जुलाई तक इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं पढ़ाई भी 25 जुलाई से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार कक्षाएं दो नवंबर तक चलाकर सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी करनी होगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 10 नवंबर तक करानी होंगी। सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होंगी। जाड़े की छुट्टियां 21 दिसंबर से पांच जनवरी तक होंगी और सेमेस्टर परीक्षा परिणाम पांच जनवरी तक घोषित करना होगा। वहीं तीसरे व पांचवें सेमेस्टर में पढ़ाई 11 जुलाई से शुरू होगी और 20 अक्तूबर तक पूरी की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एमपी अग्रवाल के अनुसार इस सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 31 अक्तूबर तक और मुख्य परीक्षाएं 11 नवंबर से 10 दिसंबर तक करके पांच जनवरी तक परिणाम घोषित करना होगा। इस क्रम में दूसरे, चौथे, छठे व आठवें सेमेस्टर में पढ़ाई एक जनवरी 2025 को शुरू होगी। कक्षाएं 15 अप्रैल तक पूरी होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 20 अप्रैल तक और मुख्य परीक्षाएं 11 अप्रैल से 10 मई तक पूरी की जाएंगी। परीक्षा परिणाम 15 जून तक घोषित किया जाएगा। जबकि गर्मी की छुट्टियां एक से 30 जून तक होंगी।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने वार्षिक प्रणाली से चल रहे कोर्स का भी कैलेंडर जारी किया है। प्रमुख सचिव ने कहा है कि लॉ व मेडिकल को छोड़कर बाकी कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुसार चलेंगे और रजिस्ट्रार इसे सुनिश्चित कराएंगे। मूल्यांकन कार्य परीक्षा शुरू होने के पहले सप्ताह में शुरू करके परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर पूरा किया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में शिक्षण दिवस कम नहीं होगा। परीक्षाओं का आयोजन निर्धारित समय में किया जाए ताकि कॉलेजों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें